दादी के साथ जेल में बंद मासूम की मौत
सीतापुर। जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में बंद एक महिला के पौत्र की बुधवार को बीमारी से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बताते हैं कि रेउसा इलाके के सेवता निवासी शिवकुमार की पत्नी की करीब पांच माह पूर्व झुलसने से मौत हो गई थी। जिसके चलते उसकी ससुराल वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया था। दहेज हत्या के मामले में शिवकुमार, उसकी मां, भाई आदि जेल में बंद हैं। इस दौरान शिवकुमार का नौ माह का पुत्र अनमोल अपनी दादी के साथ जेल में था। जेल में अनमोल बीमार हो गया। जिसके चलते उसे मंगलवार को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस व परिवारीजन को दे दी गई है।