फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस को सफल बनाने में जुटा रहा प्रशासन व कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस की सफलता में जुटे कार्यकर्ता व प्रशासन
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में दिनभर होती रही तैयारी
पूरे जनपद में 20 हजार लोगों के योग करने की है उम्मीद

सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रही। शहर के मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में एलईडी सहित मैट बिछाने का काम होता रहा। इसी प्रकार तहसील से लेकर ब्लॉक तक प्रशासन व पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता जुटे रहे। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास व जिला प्रशासन द्वारा मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में बुधवार को योगा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को यहां पर एक बड़े आकार की एलईडी लगाई गई। इसके अलावा योगा करने के लिए मैट बिछाई गई है। तैयारियों का एसडीएम सदर वीके गुप्ता व एएसपी मधुबन सिंह ने जायजा लिया। इसी प्रकार महमूदाबाद के खेल स्टेडियम, बिसवां में एचआरडी इंटर कॉलेज, सिधौली के गांधी महाविद्यालय, लहरपुर के पक्का ताल तहसील के सामने, मिश्रिख के यशोदा कन्या महाविद्यालय, महोली के सरस्वती शिशु मंदिर में तैयारियां चलती रहीं। जिला संयोजक पंतजलि योग समिति के नीरज कुमार वर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होगी। साथ में जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन, व पुलिस अधीक्षक मृगेद्र सिंह शामिल होंगे । कार्यक्रम सुबह 5 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें