फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के साथ हिन्दी को भी मिले बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अंग्रेजी के साथ हिंदी को भी मिले बढ़ावा’
विज्ञापन

सीतापुर। आरपी चिल्ड्रेन स्कूल में रविवार को आयोजित बैच अलंकरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक प्रजापति ने कहा स्कूलों में अंग्रेजी को महत्व ज्यादा दिया जाता है। अंगेजी के साथ साथ हिंदी भाषा का प्रयोग भी आवश्यक है। यह हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती है। अदिति गुप्ता, प्रियांशी, अंशिका सिंह, आराध्या गुप्ता, सृष्टि सिंह, संध्या आर्य, अदिति बाथम ने नृत्य प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के सुमित सिंह, उत्कर्ष वर्मा, अंशू गौतम, आकृति अवस्थी, पूजा वर्मा, दीपाली राज, आयुषी पाल अदि छात्र-छात्राओ को मॉनिटर का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य के लिए शिक्षिका कंचन दीक्षित, शिवांगी दीक्षित व रेखा बाजपेई को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षिका सौदामिनी मिश्रा को टाइम पनचुलिटी अवार्ड, ज्योति पांडेय को बेस्ट मेंटर, नंदिता वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर रेड हाउस को घोषित किया गया। कार्यक्रम इस मौके पर केबी श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें