तीन महीने से गिरे पड़े बिजली के पोल
डीडीओ ने हेमपुर नेरी गांव का किया निरीक्षण
सीतापुर। जिला विकास अधिकारी विवेक पांडेय ने मंगलवार को हेमपुर नेरी गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही की वजह से पावर कॉर्पोरेशन व शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। सदर तहसील की ग्राम पंचायत हेमपुर नेरी में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेने डीडीओ विवेक त्रिपाठी मंगलवार को गोव पहुंचे। डीडीओ ने यहां के मजरा गंगेई में खंडजा निर्माण की गुणवत्ता परखी। रामदीन तिलकपुर में बिजली के पोल जमीन पर धराशाई पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया पिछले तीन माह से पोल गिरे पड़े हैं। आपूर्ति भी बाधित है।