सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगना निवासी संतोष कुमार (25) रविवार को घर से कहीं गया था। वापस आया तो उसकी हालत खराब थी। परिवार ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाये होने की पुष्टि की। युवक ने जहरीला पदार्थ खुद खाया है, या फिर किसी ने धोखे से खिला दिया, इस संबंध में परिवार के सदस्य कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सके। देर रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।