जल्द दें राशन कार्डों की सत्यापन रिपोर्ट
महमूदाबाद (सीतापुर)। पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य आज हर हाल में पूरा कर कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति कर दी जाएगी। ये बात खंड विकास अधिकारी महमूदाबाद ए के सिंह ने ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों, रोजगार सेवकों तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी गरीब पात्र लोगों को सरकारी योजनाएं समय से पहुंचे, जिसकी समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा लगातार की जा रही है। राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजना, सरकारी की प्राथमिकता में है और इस पर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जहां राशन कार्ड को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों के पेंच कसे। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना के तहत भी अन्य अधिकारियों, रोजगार सेवकों की जमकर क्लास ली। इस अवसर पर एपीओ मनरेगा विनय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, संतोष कुमार, अनुपम शर्मा, पंकज वर्मा, करुणेश कुमार, शंकर सिंह बिष्ट, राकेश सिंह, अम्बुज सिंह, अनुज कुमार, उमराव आदि उपस्थित थे।