फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वांछित को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। मिश्रिख थाना क्षेत्र में एक किसान की फर्जी आईडी बनाकर खेत बेचने के मामले में तीन साल से फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। मिश्रिख की कल्ली पुलिस चौकी प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि ग्राम ऐनी थाना मिश्रिख निवासी देशराज ने फर्जी आईडी के सहारे कल्ली निवासी मूलचंद्र की खरगापुर स्थित जमीन को 2014 में रंजीत व संजीत को बेच दिया था। जमीन बेचने के बाद देशराज गाजियाबाद भाग गया था। पुलिस तीन साल से उसे तलाश रही थी। शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी को सूचना मिली कि अभियुक्त गांव आया है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें