सिल्ट सफाई में मानकों की अनदेखी से भड़के किसान
काम रुकवा कर माइनर के किनारे धरना-प्रदर्शन
जेई ने स्थगित कराया धरना
कमलापुर (सीतापुर)। ब्लॉक कसमंडा में समंदपुर माइनर की सिल्ट सफाई के दौरान मानकों की अनदेखी से किसान भड़क गए। भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह की अगुवाई में किसानों ने काम रुकवा कर माइनर के किनारे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पाकर अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने जेई प्रेमनाथ को मौके पर भेजा। जेई ने किसानों को समझा बुझा कर धरना तो स्थगित करवा दिया पर नाराज किसानों ने काम शुरू नही होने दिया है। किसानों की मांग अधिशासी अभियंता के मौके पर आकर अपनी देखरेख में मानक के अनुसार सिल्ट सफाई कराए जाने की है।