फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब महिला का फांसी पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आम के पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन

परिवार ने कहा, अवसाद ग्रस्त रहती थी
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके से गायब एक महिला का शव दूसरे गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। महिला एक दिन पहले घर से निकली पर लौटी नहीं। शनिवार सुबह उसका बाग में शव पाया। पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के अनुसार मृतका अवसाद ग्रसित रहती थी। सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी कामेश्वर जायसवाल का आम का बाग है। शनिवार की सुबह एक महिला का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सकरन पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाया पर काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे मृतका के बड़े बेटे भिम्मा भार्गव ने शव की पहचान अपनी माता नन्दरानी (65) पत्नी रामलाल के रूप में की। मृतका के पुत्र भिम्मा ने बताया कि उसकी माता अवसाद ग्रसित रहती थी। वह शुक्रवार की शाम घर से कही चली गई थी। मृतका ने अपनी साड़ी के पल्लू से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। थानाध्यक्ष नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि मृतका के पुत्र की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें