फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में एडी बेसिक ने की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने 13 शिक्षकों को जारी किया नोटिस
शिक्षक भर्ती में एडी बेसिक ने की जांच
सीतापुर। परिषदीय सहायक अध्यापकों की अर्हता के विपरीत नियुक्ति के मामले में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा ने जनपद पहुंचकर जांच की। इस दौरान बीएसए से नियुक्ति संबंधी कागजात मंगवाकर जांच की। मालूम हो एक शिकायतकर्ता ने सहायक अध्यापक भर्ती में अर्हता से हटकर शिक्षकों की नियुक्ति की शिकायत की थी। इसकी तात्कालिक बीएसए राजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल कराई थी। जिसमें 13 शिक्षक की डिग्री में गड़बड़ी मिली थी। लेकिन इसके बाद फाइल दबा दी गई। दोबारा शिकायत होने पर बीएसए पन्नाराम ने इन शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस पर एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय में 13 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच पड़ताल की। एडी बेसिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो गई है। यह गोपनीय जांच थी। अब इसकी रिपोर्ट शासन को दो दिन के अंदर सौंप देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें