फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 16000 कार्मिक संपन्न कराएंगे चुनाव

Mon, 18 Mar 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3,638 बूथ बनाए गए हैं। यहां जिले के 31 लाख 87 हजार 472 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए तकरीबन 16 हजार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें चार लोकसभा क्षेत्र आते हैं। सीतापुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में दो विधानसभाएं आती हैं। मिश्रिख और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में जिले की एक-एक विधानसभा क्षेत्र आता है। सीतापुर, मिश्रिख और धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता चौथे चरण में 13 मई में मतदान करेंगे। जबकि मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाता पांचवें चरण में 20 मई को मत डालेंगे। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ ही तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। साथ ही 10 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व में रखा जाता है। यदि कोई कार्मिक किन्हीं कारणों से ड्यूटी करने में असमर्थ होता है तो उसके स्थान पर रिजर्व से कार्मिकों की तैनाती की जाती है।
जिले में 3,638 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए तकरीबन 16 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस संबंध में संबंधित विभागों से कार्मिकों का डाटा फीड किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेंडमाइजेशन से कार्मिकों की ड्यूटी बूथों पर लगाई जाएगी। जिससे किसी भी कार्मिक को पहले से यह जानकारी न रहे कि वह किस विधानसभा के किस बूथ पर तैनात किया जाएगा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया की प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी संग चार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इस तरह 14,552 कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही 10 फीसदी कार्मिक रिजर्व में रहेंगे। इनकी संख्या 1,455 होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर्मचारियों की तैनाती का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें