फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बही बालिका नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। शारदा नहर में मंगलवार को डूबी बालिका का सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को नहर में नहाते समय पांच बालिकाएं डूब गई थीं।
विज्ञापन


चार को बचा लिया गया था मगर एक बालिका का कहीं पता नहीं चल सका था। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली लहरपुर के रमपुरवा मजरा पटटी दहेली गांव की पांच बालिकाएं मंगलवार को शारदा नहर में नहाने गईं थीं। नहाते समय रूपा देवी (11) गहरे पानी में चली गई थी, जिसे बचाने में उसकी सहेलियां भी डूबने लगी थी।

चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चार बालिकाओं को बाहर निकाल लिया था, लेकिन रूपा का कहीं पता नहीं चल सका था।

परिजनों द्वारा लगातार शारदा नहर में स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन बालिका का अब तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें