फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में सक्रिय होंगी सतर्कता समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों में सक्रिय होंगी सतर्कता समितियां
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। गांवों में अब सतर्कता समितियां सक्रिय होंगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग जल्द गांवों में सतर्कता समिति बैठकें बीडीओ कार्यालय के माध्यम से कराएगा। सतर्कता समिति के सदस्यों को गांवों में उचित दर विक्रेताओं को राशन कार्ड धारकों को वितरित की जाने वाले राशन व मिट्टी तेल व राशन कार्डों के संबंध में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी लगभग कर ली है। पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि गांवों में वितरित होने वाले राशन व मिट्टी का तेल की कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए गांवों में बनी सतर्कता समिति को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए गांवों में सतर्कता समिति की बैठकें अतिशीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें