फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटे 2393 वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में निपटे 2393 वाद
विज्ञापन

सुनी गई लोगों की फरियाद
सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जजा निसामुददीन के निर्देशन में शनिवार को हुए लोक अदालत में न्यायाधीशों ने वादकारियों की सुनवाई की। उनके द्वारा 2393 मामले निपटाए गए। जबकि प्रीलिटीगेशन बैंक ऋण वसूली के 801 वाद निस्तारित किए गए। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में परिवार न्यायालय सीतापुर के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र बहादुर यादव ने 46 जोड़ों को सुलह समझौता कर विदा किया। जिला जज निसामुददीन ने मोटर दुर्घटना बीमा के दो व दीवानी के 28 वाद निपटाए। अपर जिला जज डीएसपी श्रीवास्तव, जेपी यादव, संजय शंकर पांडेय, इंद्रर प्रीति सिंह जोश, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, राम चंद्र, रूपेश रंजन, राम सुचित, राहुल कत्यान, सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रहलाद टंडन, गगन भारती ने 198 वादों का निस्तारण किया। जबकि इसके एवज में चालीस लाख रुपये प्रतिकर भी वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रनवीर सिंह, पूनम सिंह, सुनीता सिंह नागौर, सुशील वर्मा, विमल त्रिपाठी, मनोज यादव ने 2195 वाद निपटाए। जबकि बीस लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया। लघुवाद न्यायाधीश गगन भारती, सिविल जज(सीडि.) रूपाली सक्सेना ने 41 उत्तराधिकार मामलों का निस्तारण कर 62 लाख रुपये का उत्तराधिकारी जारी किया। सिविल जज (जूडि) महमूदाबाद शिवानंद गुप्ता, बिसवां की शिल्पी रानी ने 184 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें