चौपाल लगाकर योजनाओं का किया सत्यापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने लोहिया ग्राम काशीपुर में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं का सत्यापन किया। चौपाल में बीडीओ को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना में शौचालय का निर्माण मनरेगा की धनराशि से किया जायेगा। यदि लाभार्थी उसमें काम करता है तो उसको पंद्रह दिन की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया जाएगा। जिस लाभार्थी का पैसा मनरेगा में बाकी है उसका तुरंत भुगतान का भी उन्होंने निर्देश दिया। काशीपुर गांव में खुली बैठक कर जिसमें सामाजिक, आर्थिक जाति आधारित जनगणना में जो पात्र-आपात्र लाभार्थियों की समीक्षा की, उसमें से कुल 105 लाभार्थियों में से 87 पात्र लाभार्थी पाए गए। उन्होंने कहा कि शौचालय योजना में जो पैसा दिया जा रहा है। शौचालय अपने मकान के बगल में बनाएं। सरकारी भूमि पर शौचालय न बनवायें। उन्होंने गांव में लगे हैंडपंपों की भी समीक्षा की। जिसमें सभी हैंडपंप चालू हालत पाए गए। सीसी रोड की समीक्षा करते हुए पाया कि सीसी रोड ठीक हालत में है। डीएम ने यशवीर सिंह तकनीकी सहायक, बृज किशोर प्राविधिक सहायक कृषि व ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार को किसी भी कार्ययोजना की जानकारी न दे पाने व लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए।