फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज धार में बहा तटबंध का 150 मीटर हिस्सा, रतनगंज पर संकट

Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में शुक्रवार को 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। जलस्तर कम होने से कटान का खतरा बढ़ गया है। बिसवां तहसील में बाढ़ परियोजना में बने तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है। इससे रतनगंज गांव की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। गांव को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की जद्दोजहद जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि बालू की जगह मिट्टी की बोरियां डालकर पानी का वेग कम करने का प्रयास किया जा रहा है। महमूदाबाद में एक घर कट गया। रास्तों व घरों में कीचड़ भरा होने से आवागमन कठिन हो गया है। नदी के पानी के कारण जिले की तीन तहसील के प्रभावित गांवों में स्थिति भयावह है।
विज्ञापन


रास्तों पर भरा कीचड़
रामपुर मथुरा। महमूदाबाद तहसील में नदी के जलस्तर में 20 सेमी. की कमी आने से तटवर्ती गांव अखरी, सोतीपुरवा, बाबाकुटी, शंकरपुरवा, नयापुरवा, निरंजनपुरवा, कोठार, बैजूपुरवा, बक्सीपुरवा व कनरखी समेत 35 गांवों के करीब 1200 घरों को जलभराव से तो छुटकारा मिल गया है। लेकिन कटान ने चिंता बढ़ा दी है। अखरी में जुगुलकिशोर का घर कटान की चपेट में है। पूनम देवी ने बताया कि पानी निकलने के बाद हम लोग अपने अपने घरों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। बलेसरपुरवा में रामजियावन का पिछले वर्ष के कटान से बचा घर का आधा हिस्सा इस वर्ष नदी में कट रहा है।

कटान की जद में आई मस्जिद
तंबौर। बिसवां तहसील के रतनगंज गांव को कटान से बचाने के लिए बने तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा बह गया है। पानी की तेज धार गांव की तरफ बढ़ रही है। इससे गांव में खतरा मंडराने लगा है। पानी की धार को कम करने के लिए सिंचाई विभाग बालू से बोरियों की जगह मिट्टी भरकर डाल रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। नदी के किनारे बनी मस्जिद भी कटान की जद में है। मौजूदा कटान को देखते हुए नदी के किनारे बसे रतनगंज निवासी लल्लन, शरीफ, अख्तर व शोहराब ने अपनी झोपड़ियां हटा ली हैं। सिंचाई विभाग की टीम ने भारी संख्या में मजदूर लगाकर बांस के बंबू व सीमेंटेड पाइप डालने शुरू कर दिए हैं। एसडीओ पुष्कर वर्मा ने बताया कि हर हाल में गांव की आबादी को नदी कटान से बचाया जाएगा।
विज्ञापन


60 घर कटान की जद में
सीतापुर। रतनगंज गांव के सोहन मौर्य, हनीफ, महस्सम, शरीफ, मुस्तफा, जाकिर, इरफान, साकिर, अलामुन सहित करीब 60 घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। इन घरों से नदी महज 50 से 100 मीटर दूरी पर बह रही है। तहसीलदार अविचल प्रताप व उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने बताया गांव कटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें