फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर लौट रहे 15 श्रद्धालु हादसे में घायल

Sat, 10 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मधुवन विहार पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार देर रात पिकअप व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर लौट रहे 15 श्रद्धालु घायल हाे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां आठ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, सात श्रद्धालुओं का उपचार अभी जारी है। इटौंजा के मुल्कपुर गांव निवासी नीरज (28) ने बताया कि गांव से 15 श्रद्धालु पिकअप से पूर्णागिरी धाम दर्शन करने गए थे। बृहस्पतिवार को वापसी के दौरान रास्ते में चालक ने भूलवश नवीन चौक चौराहे से लखनऊ की बजाय बरेली की ओर पिकअप मोड़ दिया। इसके बाद दोबारा वापस आते समय लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। थाना प्रभारी रामकोट सुरेश पटेल ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीतापुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें