फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत उपचुनाव के रिक्त पदों पर दाखिल नामांकन पत्रों में से शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। इससे 11 पदों पर 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इनके भाग्य का फैसला चार अगस्त को होगा। इसी के साथ वह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधान के रिक्त छह पदों और बीडीसी के आठ पदों के साथ ही 118 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसके तहत शुक्रवार को नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्य किया गया। प्रधान पद के 25 प्रत्याशियों में से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। बीडीसी के 26 प्रत्याशियों में से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए।
अब बीडीसी के पांच पदों पर 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधान के चार पदों पर 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रधान के दो और बीडीसी के तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसकी पुष्टि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें