फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में मिली अज्ञात युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में मिली लाश
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के जलालनगर गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। प्रधानपति मुशीर खां की सूचना पर एसओ जयशंकर सिंह ने जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि मृतक युवक तीन दिनों से गांव व उसके आसपास घूमता देखा जा रहा था। युवक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में ठहरता था। उसकी उम्र करीब तीस साल बताई जा रही है। उसने सफेद शर्ट, काला लोअर पहन रखा था। एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें