सीतापुर। परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि महोली, लहरपुर, रोडवेज वर्कशॉप तथा परिवहन कार्यालय परिसर में अभियान चलाया गया। जिसमें दो डग्गामार बसों, सात ओवरलोड डंपरों सहित कुल 14 वाहनों को मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत सीज किया गया। जिसमें पांच लाख 65 हजार का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसमें अन्य विभाग भी शामिल रहे। संवाद