फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे लोग, अस्पताल में लटक रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में लगा ताला, नहीं मिलता इलाज
विज्ञापन

थानगांव(सीतापुर)। गांजरी क्षेत्र केलोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए गंगापुरवा में खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां पर हमेशा ताला ही लटकता रहता है। इन दिनों क्षेत्र में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहा है। नतीजतन लोगों को झोलाछापों से इलाज कराना पड़ रहा है। रेउसा के ग्राम भैंसी में इन दिनों संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। गांव के इरफान (40),आशाराम (45),देवी लाल की पत्नी मालती (22),जुनैद(18) , मुरली (35), गंगा पुरवा निवासी नसीम (35),हेमराज (30),सब्बीर (18), नईम (16), हासिम (30) बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह अन्य गांवों में दर्जनों लोग बीमार हैं। लोगों का कहना है कि इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पतालों या झोलाछापों की शरण लेनी पड़ती है। इस बाबत सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने बताया गंगापुरवा क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम को भेजा जाएगा। उस क्षेत्र के मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण करके इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें