फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकान राख
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आकर दो घर जलकर राख हो गए। घटना का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।
ग्राम मन्नीपुरवा ईंट गांव निवासी सूफियान के घर से शाम के वक्त खाना बन रहा था। अचानक चूल्हे से निकली चिन्गारी छप्पर से जा लगी। देखते ही देखते छप्पर जलने लगा। गांव के लोग मदद को पहुंचे, लेकिन आग ने करीब के हनीफ के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक सूफियान व हनीफ के घर व उनमें रखी नकदी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें