फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के चमरही मजरा गोंडा देवरिया गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने उसके सास, ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर मथुरा इलाके के चमरही मजरा गोंडा देवरिया गांव निवासी मंजू (26) पत्नी रामकरन का शव सोमवार की सुबह घर में छप्पर से फांसी पर लटकता मिला। ससुराल वालों का कहना है कि मंजू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है, जबकि क्षेत्र के पांडेय पुरवा से पहुंचे मृतका के पिता बाबूराम का कहना है कि उसकी पुत्री को सास, ससुर अक्सर प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना की वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें