फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए दो दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 13 दावेदारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल और नाम वापसी 11 अप्रैल को होगी। यहां 15 अप्रैल को चुनाव में 88 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी कमलेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि लहरपुर बार एसोसिएशन के चुनाव की चल रही प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने का अंतिम दिन था। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र पांडेय, श्रवण जायसवाल व कमलेश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए कृपाशंकर पांडेय, रवि प्रकाश व सरोज अवस्थी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राम सुचित ने परचा भरा है। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए बूटा सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री पद के लिए आनंद वर्मा, श्रीकांत सिंह व उमेंद्र कुमार और कनिष्क सदस्य पद के लिए दुर्गेश गिरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें