फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तंबौर में 13 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 16 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/तंबौर। शहर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शनिवार को भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में दिन में करीब तीन घंटे की कटौती हुई। इसके अलावा बारिश के चलते तंबौर इलाके में शुक्रवार रात से बिजली गुल है।
विज्ञापन

शहर में भवानीपुर फीडर से जुड़े विकास नगर, नवीन चौक, चुंगी चौकी आदि इलाकों में सुबह करीब नौ बजे दो घंटे के लिए बिजली गुल रही। इसके बाद दोपहर में एक घंटे की कटौती हुई। मोहल्ले के शिवम मिश्रा ने बताया कि बिजली कटौती थम नहीं रही है। दावा तो शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का किया जा रहा है। लेकिन मुश्किल से 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल पाती है। इसी तरह अन्य मोहल्लों में भी कटौती होती रही।
तंबौर कस्बे में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद से करीब 13 घंटे से कस्बे सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल है। लगातार बिजली न आने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया। अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि तेज बारिश में मुख्य लाइन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरे हैं। जिन्हें हटाया जा रहा है। इसी वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें