फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटटा जानवर से टकराई बाइक, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा मवेशी से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में रविवार रात को एक बाइक सवार आवारा मवेशी से टकरा गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानगांव थाना के श्याम नगर निवासी रघू (30) व राजू (20) दोनों लखनऊ में पेंटिंग का काम करते हैं। रविवार देर शाम को दोनों एक ही बाइक से अपने को आ रहे थे। रास्ते में चहलारी घाट पर नईबस्ती के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक मवेशी से टकरा गई। जिससे रघू, व राजू दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने घायल रघू की नाजुक हालत देखकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लोगों के अनुसार बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें