फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शूटिंग प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी अव्वल

Sat, 07 Sep 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निशाना साधता जवान।
विज्ञापन
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में शुक्रवार को 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स, अलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की नौ टीमें शामिल रहीं। जिसमें 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन कैटेगरी में 11वीं वाहिनी पीएसी के अमरेंद्र कुमार निषाद ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर 27 वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी ईश्वर चंद और तीसरे स्थान पर इसी वाहिनी के मुख्य आरक्षी विनीष कुमार रहे।
विज्ञापन

200 गज नीलिंग पोजिशन कैटेगरी में 11वीं वाहिनी के आरक्षी मनीष कुमार अव्वल रहे। आरक्षी सुधीर कुमार दूसरे और 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के आरक्षी सुनील गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 300 गज प्रोन पोजिशन कैटेगरी में 11वीं वाहिनी के शिवम वर्मा पहले स्थान पर रहे।
इसी वाहिनी के आरक्षी राहुल सोनकर दूसरे और 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के आरक्षी अजय यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 300 गज स्नैप पोजिशन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर 11वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार रहे। द्वितीय स्थान पर मुख्य आरक्षी प्रोन्नत ओमप्रकाश पाण्डेय कुमार और 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी मधुरेश गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें