कुएं में गिरे वनरोज को ग्रामीणों ने निकाला
सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर इलाके के सरैयां कादीपुर में एक खेत में बने 30 फिट गहरे कुएं में एक वनरोज गिर गया। सुबह खेत की ओर निकले ग्रामीणों को कुएं से आवाज तो एक वनरोज गिरा दिखाई दिया। इस पर वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी पाकर रस्से एवं ट्रैक्टर के साथ ही कई युवा एकजुट हो गए। खबर मिलते ही फारेस्ट गार्ड सुशील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कुएं में उतरने का प्रयास किया तो एक सांप भी पानी में फंसा दिखा। इसके बाद बचाव दल ने कुएं में पहले रस्सा डालकर उसे बाहर खींचा। कुएं से सांप के निकलने के बाद पैरावेट विनीत यादव, गांव के राधेश्याम, छोटे, राजेश व अन्य ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वनरोज को बाहर निकाला जा सका। घबराया वनरोज बाहर आते ही जंगल की ओर भाग गया। उसके शरीर पर काफी चोटें आ गईं थीं।