शिक्षक लापता, गुमशुदगी दर्ज
सीतापुर। लहरपुर इलाके के गया सरांय में तैनात शिक्षक अफजाल अहमद पिछले 16 दिनों से संदिग्ध हालात में लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई चल रही है। मूलत: बदायूं निवासी अबसार अहमद ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि भाई अफजाल अहमद लहरपुर के गया सरायं स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक शिक्षक तैनात था। पिछले करीब 16 दिन से वह संदिग्ध हालत में लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।