फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय वाहिनी पीएसी के पास महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह महिला की चेन लूटी
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को रिक्शे से जा रही महिला के गले से चेन लूट ली। वारदात द्वितीय वाहिनी पीएसी के करीब हुई।

हुसैनगंज निवासी सोनी चौहान के बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार दोपहर सोनी बच्चों को स्कूल से लेकर रिक्शे से लौट रही थीं।

इसी बीच बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों को ध्यान भटकाने के लिए एक स्कूटी सवार को टक्कर मार कर गिरा दिया।

लोग उसे उठाने पहुंचे तो बदमाशों ने रिक्शे से जा रही सोनी के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और भाग निकले।

महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित महिला ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें