यूथ क्रिकेट क्लब ने 85 रन से जीता मुकाबला
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के घरुवार मिनी स्टेडियम में जारी इंडो-नेपाल क्रिकेट कप प्रतियोगिता के चौथे दिन बृहस्पतिवार को यूथ क्रिकेट क्लब बढ़नी और कठेला के बीच मुकाबला हुआ। मैच में 85 रनों से यूथ क्रिकेट क्लब बढ़नी ने जीत दर्ज की। यूथ क्रिकेट क्लब बढ़नी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 12 ओवरों में 141 रन का लक्ष्य लक्ष्य निर्धारित की। इसके जवाब में कठेला की टीम अपनी पारी खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 8 ओवर में ही 56 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच विवेक रहे। इसके पहले युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दोनों टीम के कप्तान के बीच टास कराया। इस दौरान दुर्गेश पांडे विक्की, अमित पांडेय, दीपक अग्रहरि उपस्थित थे।