फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारत के बाहर इस देश से आए थे पटाखा खरीदने- ले जाते समय हदसा- घायल

Sat, 12 Oct 2024 02:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सीमावर्ती शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया में शनिवार को चलती बाइक पर अचानक विस्फोट से अपना तफरी मच गई। बाइक सवार दोनों युवक पटाखे की विस्फोट से घायल हो गए। जिनकी पहचान दो नेपाली राहुल गुप्ता, दुर्गेश चौधरी जिला तौलिहवा नेपाल राष्ट्र, कोटिया बाजार के रुप में हुई है।
विज्ञापन
पटाखे से घायल नेपाली युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में शनिवार दोपहर चलती बाइक पर एक विस्फोट हुआ। इस धमाके में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि त्योहार के लिए पटकने वाला पटाखा लेकर जा रहे हैं थे, तभी अचानक आपस में टकराने के कारण फट गया।

विज्ञापन


पटाखे के फटने से दोनों बाइकसवार लोग घायल हो गए। उनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो युवक नेपाल के तौलिहवा के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया में शनिवार को चलती बाइक पर अचानक विस्फोट से अपना तफरी मच गई। बाइक सवार दोनों युवक पटाखे की विस्फोट से घायल हो गए। जिनकी पहचान दो नेपाली राहुल गुप्ता, दुर्गेश चौधरी जिला तौलिहवा नेपाल राष्ट्र, कोटिया बाजार के रुप में हुई है। ये दोनों दुर्गापूजा के दृष्टिगत हाथ से पटकने वाला पटाखा अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए कुछ पीस लेकर नेपाल जा रहे थे।

कोटिया बाजार रास्ते में आपस में पटाखे टकराकर उसमें विस्फोट हो गया, जिससे राहुल गुप्ता के दाहिने पैर में काफी चोट आ गई है। दोनों को नजदीक के अस्पताल भेजवा दिया गया है। इलाज चल रहा है। मौके पर जांच में कुछ लोग यह भी बता रहे थे की मोटरसाइकिल के कार्बोरेटर फट जाने की वजह से यह विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन


प्रकरण की जांच की जा रही है। शान्ति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्र अधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे जांच में पाया गया कि त्योहार पर पटकने वाला पटाखा लेकर जा रहे थे जिसके आपस में टकरा जाने के कारण विस्फोट हो गया और दोनों घायल हो गए नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां खतरे से बाहर है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें