फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवा चाहते हैं तहसीलों में भी चलाई जाए अभ्युदय कोचिंग

Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा होने वाली है। उसके बाद नि:शुल्क कक्षाएं संचालित की जाएगा। ऐसे मौके पर तहसील क्षेत्रों के युवा चाहते हैं कि उनकी तहसील के कस्बों में भी अभ्युदय कोचिंग की शाखाएं संचालित की जाएं, ताकि उनकी तरक्की की राह आसान हो जाए।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को गैर जनपद अथवा जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। बांसी तहसील क्षेत्र के लगभग 57 युवाओं ने फार्म भरा है। उन्होंने बांसी तहसील में भी कोचिंग की शाखा शुरू करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये हैं। युवाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिले के साथ ही तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी सेंटर जारी करने का आदेश है, लेकिन जिले के तहसीलों में केंद्र खोले जाएंगे या नहीं, इसके बारे में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन



मैं यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हूं। यदि नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था तहसील स्तर पर हो जाए तो इससे धन और समय की बचत होगी और पढ़ाई भी अच्छी होगी।
- सोनाली राव, छात्रा

तहसील स्तर पर कोचिंग शुरू होगी तो घर से दूरी कम हो जाएगी। पढ़ाई अच्छे से होगी और लक्ष्य हासिल करने की राह आसान हो जाएगी।
- सुशीला, छात्रा

तहसीलों में अभ्युदय कोचिंग शुरू करने की योजना है। बैठक के बाद इस संबंध में निर्णय होगा। उसके बाद स्पष्ट जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।
- डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें