डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में आयोजित समारोह में मेधावी छात्र किए गए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में रविवार शाम मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। तोहिदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के होनहार 15 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया।
सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर सूचना विभाग डॉ. वजाहत हुसैन रिज्वी ने कहा कि नौजवान लक्ष्य निर्धारित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करें, सफलता अवश्य मिलेगी। हल्लौर कस्बा में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में कक्षा के आधार पर श्रेणीबद्ध तरीके से कर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में ए श्रेणी में कशफ फ़ातिमा और मोहम्मद अब्बास को प्रथम, शाहिद हसन को द्वितीय व मुदस्सिर हैदर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। बी श्रेणी में अली मेहंदी व मोहम्मद हैदर को प्रथम, अली मेहंदी व अली नौशाद को द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। सी श्रेणी में सबीहा फातिमा प्रथम, हसन मेहंदी द्वितीय, मंशा फातिमा तृतीया तथा डी श्रेणी में अर्सलान आबिद प्रथम, मोहम्मद अयान द्वितीय, वी फलक फातिमा को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार दिए गए। आयोजन समिति के सचिव नजमुल हसन रिजवी ने कहा कि सुंदर समाज के निर्माण के लिए बेहतर शिक्षा का होना आवश्यक है साथ ही भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे बच्चों को उनके रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे प्रतियोगिता रूपी परीक्षाओं में बच्चों को सहजता का आभास हो। इस दौरान अमीर अहमद जैदी चीफ को-ऑर्डिनेटर, रिजवान मुक़तदर, सैयद मोहम्मद मेहंदी इंजीनियर, इंजीनियर आयात रिजवी, जमीर हसन रिजवी, बेताब हल्लौरी, जलाल अहमद, ताशबीब हसन, मसूदहसन जलाल हैदर मौजूद रहे। संवाद