फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरात से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, दो गंभीर

Tue, 23 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुनील यादव।फाइल फोटो
विज्ञापन
बयारा। रविवार की रात बरात से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों का इलाज चल रहा है। हादसा इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास हुआ। भवानीगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भानपुर रानी के टोला नगहिया निवासी तीन युवक सुनील यादव (20), प्रेम यादव (16) व संजय पाठक (19) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इटवा कस्बे में गए थे। बताया जा रहा है कि रात के समय तीनों बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। अभी वह करहिया पुल के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इटवा पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सुनील यादव की मौत हो गई जबकि प्रेम यादव व संजय पाठक का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें