तुलसियापुर। बढ़नी के परसा रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में युवकों ने शहीदों के नाम एक दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी। पिछले 98 सालों से इसका आयोजन दिवाली की शाम को शहीदों के सम्मान में किया जाता है। लोग एक-एक दीया जलाकर शहीदों को नमन करते हैं।
अजय सिंह ने कहा कि शहीदों के नाम दीया जलाने से शहीदों को सम्मान मिलता है। इसके अलावा देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने कहा कि सैनिक सरहदों पर तैनात होकर देश की सुरक्षा करते हैं। उनके भरोसे पर ही पूरा देश रात में चैन की नींद सोता है। यह मौका है कि हम दीप जलाकर अपने उन सैनिकों एवं शहीदों को याद करें।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह, विवेक सिंह, आशीष सिंह, मनीष श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, निपेंद्र चौधरी, उपेंद्र, राजेंद्र यादव, सचिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।