फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक ने लगाई नदी में छलांग, लापता

Sun, 21 Jul 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के होरिलापुर पुल के पास लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़ पीएसी की टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होहिलापुर बूढ़ी राप्ती पुल की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

मिश्रौलिया। क्षेत्र के बूढ़ी राप्ति नदी स्थित होरिलापुर के पुल से शुक्रवार गांव के ही एक युवक ने छलांग लगा दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय गोताखाेरों की मदद से पुलिस तलाश करने में जुटी है, लेकिन शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका।

क्षेत्र के होरिलापुर गांव निवासी सुखराम (40) पुत्र सलगू शुक्रवार को घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती के पुल पर पहुंचा और एकाएक छलांग लगा दी। जबतक लोग वहां पहुंचते पानी में समा चुका था। लोगों ने उस समय उसे डूबने की बात कहकर सोर भी मचाया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी एसओ मिश्रौलिया को दी। शनिवार सुबह से गोताखोर तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि होरिलापुर राप्ती नदी में पीएसी की 20 बटालियन बाढ़ राहत दल बी कंपनी आजमगढ़ को लगाया गया है। युवक की खोजबीन की जा रही है। युवक अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार रवि यादव ,हल्का लेखपाल सुधीर कुमार, ग्राम प्रधान अजहर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें