बांसी कस्बे के राप्ती नदी में कूद युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे में स्थिति राप्ती नदी के नए पुल से एक युवक ने शुक्रवार को दिन में 11 बजे नदी में छलांग लगा दिया है। जानकारी मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस की सूचना पर स्थानीय गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम कर रही है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र नगपरा गांव निवासी मनोज (22) पुत्र राजेंद्र दिल्ली में रहता था। बताया जा रहा है कि युवक गांव के लिए आया था। इसी बीच बांसी के कस्बे के राप्ती नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों से काफी खोजबीन कराया। परन्तु कुछ पता नहीं चला। पुल से कूदने वाले युवक के भाई संजय ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई मनोज दिल्ली से घर आ रहा था कि मेरे भाई के मोबाइल से फोन आया कि तुम्हारा भाई मनोज मोबाइल, जूता, टोपी राप्ती पुल बांसी पर रखकर नदी में कूद गया है। कोतवाल बांसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।