फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी मार्ग पर मुसहरवा मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल युुवक की रविवार शाम गोरखपुर मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के रमवापुर खास निवासी उमेश कुमार (30) पुत्र सिंधु सागर 26 अक्तूबर सुबह 11 बजे घर से बाइक लेकर कहीं जा रहे थे। वह पल्टादेवी रोड पर मुसहरवा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां रविवार शाम साढ़े सात बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गोरखपुर की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा। उमेश कुमार की मौत की खबर गांव पहुंचते ही उसकी पत्नी अनीता, पुत्र निगम (10), अमन (7) और शनि (4), माता इंद्रावती, भाई राजेश कुमार, महेश कुमार सहित परिजन बिलखने लगे। पत्नी अनीता रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। इस संबंध में चिल्हिया के एसओ दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें