फोटो- है
तिलौली। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलौली चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रशांत तिवारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद