देवरिया। नेहरू युवा केंद्र, आरोग्य भारती एवं वीणा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को उपायुक्त स्वरोजगार कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। वहीं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस कार्य में युवाओं को बढ़-चढ़कर कार्य करना होगा। साथ ही युवाओं को रोपित पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी को भी निभाना होगा। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र, जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, वीणा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था की प्रदेश अध्यक्ष विभा पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अतुल कुमार पांडेय, युवा स्वयंसेवक राहुल मल्ल, अमरेंद्र यादव, शुभम त्रिपाठी, देवव्रत पांडेय, कंचन यादव, हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद