बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के गोसाईगंज निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गोसाईगंज निवासी अमन (18) पुत्र अजय गिरी ने रात ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे अमन की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उल्टी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर भी हालत खराब होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई है। ग्रामीण के अनुसार अमन के बड़े पिता की लड़की कि शादी (19) अप्रैल शुक्रवार को थी। शादी जैसे खुशहाल घर में मातम छा गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सुद्दोधन चौकी प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि जानकारी है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद