फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth drowned while fishing in Rapti main canal

विज्ञापन
अंकित पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राप्ती मुख्य नहर में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, मौत
विज्ञापन

- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्गडीह में हुई घटना
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्गडीह में रविवार को मछली पकड़े गया युवक की राप्ती मुख्य नहर में डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम के गोताखोर व दो मोटरबोट युवक की लाश बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र दुधवनिया बुजुर्ग डीह का रहने वाला मोबीन (28) पुत्र रहमतुल्लाह रविवार दोपहर लगभग दो बजे मछली मारने एनएच-730 पर स्थित राप्ती मुख्य नहर पर गया था। जहां पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर वह नहर में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना ढेबरुआ एसओ व डायल 112 को दी। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की दो मोटरबोट व गोताखोर ने नहर में तलाश कर युवक की लाश को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि युवक के डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ में बहा छात्र अंकित 30 घंटे बाद भी लापता
बिजौरा। बाढ़ के पानी में बह गए त्रिलोकपुर क्षेत्र के देवरिया चमन निवासी रामसूरत पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र अंकित का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। रविवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

देवरिया चमन गांव निवासी रामसूरत पांडेय का पुत्र अंकित शनिवार को बड़े भाई की ससुराल नेहतुआ गया था। वह वहां से रिश्तेदारी के दो युवकों अनिल और सुनील के साथ वापस लौट रहा था। वह नेहतुआ गांव के बाहर पहुंचा ही था कि रास्ते में सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी की तेज धारा में बह गया। जबकि दो अन्य युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन अंकित 30 घंटे बाद भी लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ उसकी तलाश में लगी है। अंकित सात भाइयों में सबसे छोटा है और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। घटना से अंकित पिता रामसूरत उर्फ घनश्याम सहित परिजन सदमे में है। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, अमित पांडेय, प्रधान सुनील प्रधान रामसुधि यादव और चंद्रकेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें