सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बैरिया खालसा गांव के टोला पिपरहवा में रविवार को खेत की ओर गए एक युवक बूढ़ी राप्ती नदी में डूब गया। डूबे युवक की ग्रामीणों के साथ पुलिस नदी में तलाश कर रही है। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका
क्षेत्र के बैरिया खालसा गांव के पिपरहवा टोला निवासी योगेन्द्र (30) पुत्र छविलाल रविवार सुबह घर से गांव के पश्चिम तरफ बूढ़ी राप्ती की ओर गया था। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। चीख-सुनकर लोग जबतक मौके पर पहुंचते। वह नदी के गहरे पानी में जाकर लापता हो गया। घटना के बाद से ग्रामीणों के साथ पुलिस नदी में योगेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। डूबे युवक की नदी में तलाश की जा रही है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में तहसीलदार इटवा देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।