फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आकर पंजाब में युवक की मौत

Fri, 19 May 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी पट्टी गांव निवासी एक युवक की पंजाब के लुधियाना शहर में बुधवार रात ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह माता पिता के साथ वहां पर रहकर छोला-भठूरा के एक ठेले पर काम करता था। मौत की खबर मिलने के बाद से गांव में मातम है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी पट्टी निवासी रिंकू (18) पुत्र पूर्णवासी पंजाब के लुधियाना शहर में छोला भटूरा बनाने वाले ठेले पर काम करता था। उसके पिता कहीं दूसरी दुकान पर काम करते हैं। वह माता- पिता के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को सामान लेने के लिए बाइक से निकला था। इसी बीच ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रक वाला मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल है। मौत की खबर गांव में लगी तो गांव के लोग घर पहुंच रहे थे, लेकिन गांव में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। पूरे दिन गांव में मौत की चर्चा होती रही।
मृतक के छह भाई और एक बहन
जानकारी के मुताबिक मृतक रिंकू छह भाई और एक बहन है। रिंकू दूसरे नंबर का था। जबकि सबसे बड़ी बहन पूजा है। इसके अलावा सुंदरी, अमन और दो अन्य हैं। मृतक के पिता पूर्णवासी के पास तीन बीघा जमीन है। रोजगार के लिए वह पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। बच्चे छोटे होने के कारण सभी को साथ लेकर वहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें