फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर (बनगवा) निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार रात अचानक मृत्यु हो गई। घर के सामने उसकी लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मृत्यु अत्यधिक नशा करने से हुई है। रमवापुर निवासी राजेश शर्मा पुत्र रामफेर शनिवार को मुंबई जाने के लिए बस्ती ट्रेन पकड़ने गया था। लेकिन रास्ते में विलंब होने के कारण ट्रेन छूट गई। फिर वह साथियों के साथ घर लौट पड़े। साथियों ने बताया कि राजेश ने रास्ते में अत्यधिक शराब पी ली। वह घर तो पहुंचा लेकिन अंदर नहीं गया। सुबह घर के पास ही उसकी लाश मिली। मृतक की पत्नी शशि कला ने बताया कि मेरे पति नशे के आदी थे। उनकी मृत्यु प्राकृतिक हुई है। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मृतक की स्वाभाविक मृत्यु हुई है। पंचनामा कराकर शव पत्नी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें