फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 23 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के ग्राम गैंडाखोर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक गौरी (18), पड़ोसी जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज स्थित सिकंदरा का रहने वाला था। रविवार की रात ग्राम गैंडाखोर के टोला पुरउवापार में शादी के दौरान वह बरात की ओर से रोडलाईट लेकर आया था। पिकअप से रोडलाइट लेकर गांव के पास सेमरहना-टिकुईया मार्ग पर पहुंचा ही था कि लटक रहा हाईटेंशन तार, रोड लाइट की छतरी से सट गया। मृतक गौरी उसी रोड लाईट को पकड़े था, जो हाई टेंशन तार के संपर्क में आया, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में सकारपार पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार साहनी ने बताया की घटना की जानकारी है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें