संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्राैलिया। बांसी कोतवाली क्षेत्र के रतनसेन इंटर कॉलेज के पास बुधवार को पिकअप सवार युवक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नवेल गांव निवासी नीरज (22) पुत्र जमुना बुधवार को सुबह लगभग 11:00 बजे छोटू पुत्र ग्रानदीन व उसका छोटा भाई सुनील ग्राम सनौली नानकार के साथ पिकअप पर तीनों बासी सब्जी मंडी में बेचने के लिए सब्जी खरीदने गए थे।
आते समय रतन सेन इंटर कॉलेज के सामने मंदिर के पास पिकअप खड़ा करके नीरज नाश्ता करके पिकअप में आराम कर रहा था। छोटू पिकअप के नीचे गोभी छिल रहा था और छोटू का भाई सुनील प्लाई पर बैठकर आलू छाट रहा था, तभी ऊपर से विद्युत का तार टूट कर पिकअप पर गिरा और नीरज के कंधे पर पकड़ लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, हादसा इटवा-बांसी रोड रतनसेन कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है।
नीरज के साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मिश्रौलिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार अपनी टीम के साथ घर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।