फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

भड़रिया गांव से सटे गहरे तालाब में रामकिशुन ने लगाई थी छलांग
बिजौरा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भड़रिया निवासी रामकिशुन उर्फ चिनकू (30) की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
भड़रिया गांव के लोगों के अनुसार रामकिशुन उर्फ चिनकू बृहस्पतिवार शाम को भड़रिया चौराहे से आया और गांव से सटे गहरे तालाब में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने युवक को छलांग लगाते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने उसे बचाने के लिए लंबे डंडे को पकड़ने को कहा, लेकिन वह पकड़ नहीं पाया और गहरे पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उसे पानी से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भड़रिया निवासी भवानी यादव के तीन पुत्रों में रामकिशुन दूसरे नंबर पर था। त्रिलोकपुर के एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें