फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे करंट एक युवक की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय किशन त्रिपाठी पुत्र राम प्रकाश त्रिपाठी खेती किसानी का काम करते थे। उन्होंने खेत में नलकूप लगवाया है। नलकूप तक आए हाई टेंशन तार के दो पोल के बीच में एक नया सीमेंट का पोल लगवा रहे थे। हाईड्रा गड्ढा खोदने के बाद पोल को गड्ढे में डाल रहा था। पोल गड्ढे में सीधा जाए इस लिए किशन त्रिपाठी पोल को पकड़े हुए थे। इस दौरान पोल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे किशन बिजली की चपेट में आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें